चम्पावत, फरवरी 3 -- चम्पावत फायर सर्विस के वाहन चालक को निलंबित किया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी अजय गणपति ने ये कार्रवाई की है। चम्पावत फायर सर्विस के वाहन चालक चरन सिंह को निलंबित किया गया है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते एक फरवरी रविवार को चम्पावत के डड़ा बिष्ट गांव में एक दो मंजिला भवन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। बताया कि लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। सूचना पर फायर सर्विस ने तत्काल कार्यवाही की जानी थी। लेकिन फायर सर्विस के चालक चरन सिंह ड्यूटी में मौजूद नहीं रहने की वजह से अग्निशमन कार्य में देरी हुई। उन्होंने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर चालक को निलंबित कर दिया है। एसपी ने सभी कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। --

हिंदी...