हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर मंगलवार को अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह के नेतृत्व में फायर विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे का निरीक्षण किया। विशेष निरीक्षण अभियान के तहत अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता आदि की जांच की गई। मंगलवार को एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि अग्नि सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए फायर स्टेशन मायापुर की टीम लगातार सक्रिय है। बताया कि निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास मार्ग की व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, प्राथमिकता अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता और वैधता के साथ अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र की गहनता से जांच की गई। यह भी पढ़ें- फायर विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे का निरीक्षण किया इस दौरान सभी संस्थानों के प्रबं...