एटा, जुलाई 3 -- वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय परिसर में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल एवं फायर सेफ्टी प्रशिक्षण हुआ। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह की उपस्थिति में सीएफओ प्रशांत राणा की टीम ने अग्नि सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल एवं फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सीएफओ और टीम ने परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, आपातकालीन परिस्थितियों में उनके प्रभावी उपयोग का निरीक्षण एवं परीक्षण किया। फायर सेफ्टी से संबंधित मॉक ड्रिल कर चिकित्सालय में उपलब्ध फायर हाइड्रेंट प्रणाली तथा फायर एक्सटिंग्विशर के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया, प्राथमिक अग्नि...