पीलीभीत, मार्च 12 -- माधोटांडा/कलीनगर। फायर लाइन बनाने के साथ ही अब गर्मी में कंट्रोल बर्निंग के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। ताकि किसी भी तरह की आपात परिस्थितियों में आग को नियंत्रित कर लिया जाए। जंगल के अधिकारियों की निगरानी में सूखे पत्तों की मानीटरिंग कराते हुए आग लगवाई गई। पीलीभीत से माधोटांडा मार्ग पर जंगल क्षेत्र में एक तरफ कंट्रोल बर्निंग का काम शुरू करा दिया गया। इसमें फायर लाइन बना कर काम किया जाता है। ताकि आग को नियंत्रित करते हुए जला कर जंगल में साफ सफाई के दुरुस्त इंतजाम किए जा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...