फायर लाइन को लेकर ज्ञापन दिया
चम्पावत, जुलाई 10 -- चम्पावत। यूकेडी ने फायर लाइन को लेकर वन विभाग के एसडीओ को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा की अगुवाई में फायर लाइन की नियमावली, वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। पेड़ों की कटाई के बजाय वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने और पेड़ काटने के बाद स्थानीय प्रजातियों के अधिक से अधिक पौधे लगाकर संरक्षण करने की मांग की। यहां दीपेश शर्मा, गजेंद्र सिंह बोहरा, विपिन शर्मा और संजय भट्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: फायर लाइन को लेकर ज्ञापन दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.