फायर ब्रिगेड ने 20 कोचिंग संस्थानों की परखी सुरक्षा
प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। लखनऊ अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग का सघन चेकिंग अभियान शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अग्निशमन विभाग ने गंगापार में चार और यमुनापार के 16 कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा इंतजाम की पड़ताल की। इस दौरान मिलीं खामियां को दूर करने की चेतावनी दी गई। साथ ही कोचिंग संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अग्निशमन उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आग से बचाव और धुएं में फंसे लोगों को बाहर निकलने की भी मॉक ड्रिल के माध्यम से जानकारी दी गई। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन शिक्षण संस्थानों में खामियां मिली हैं, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- सख्ती के बाद कई कोचिंग संस्थान बंद, नोटिस जारी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News मुंगेर: अग्निशमन विभाग ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.