फायर ब्रिगेड के वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर
जमशेदपुर, जून 1 -- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टीएमएच गोलचक्कर के समीप सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना गंभीर था कि युवक फायर ब्रिगेड वाहन के चक्के में फंस गया और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जुगसलाई मस्जिद रोड निवासी मोहम्मद हुसम अख्तर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा फायर ब्रिगेड वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.