साहिबगंज, अप्रैल 4 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा में फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते अगलगी की छोटी-बड़ी घटना होने पर लोगों को उसपर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। उधवा या राजमहल से जबतक यहां दमकल गाड़ी आग बुझाने पहुंचती है तबतक काफी देर हो चुका होता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं में इजाफा होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, नगर पंचायत सहित 25 ग्राम पंचायत हैं। बरहड़वा प्रखंड मुख्यालय होने से यहां कई महत्वपूर्ण सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थान मौजूद हैं, जिनमें प्रखंड कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशन सहित अन्य विभागीय कार्यालय शामिल हैं। बरहड़वा, श्रीकुंड और कोटालपोखर जैसे क्षेत्रों में घनी आबादी है। स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के लिए लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.