हापुड़, मई 21 -- कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कान्हा श्याम रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों के अनुसार रेस्टोरेंट से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- श्रीनगर के एक भोजनालय में लगी आग, लाखों का नुकसान आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।बताया जा रहा है कि घटना में लाखों रुपय...