भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर। बुधवार को इशाकचक थाना क्षेत्र के लालूचक भट्ठा इलाके में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ वहां पहुंच गई। पहुंचने पर पता चला कि वहां आग लगने की घटना ही नहीं हुई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी। फायर ब्रिगेड की टीम वहां से वापस हो गई। टीम ने लोगों से अपील की कि फर्जी सूचना नहीं दें। यह भी पढ़ें- आग की चपेट में आने से दो युवक झुलसे यह भी पढ़ें- चारा माह में 124 स्थानों पर हुई अगलगी की घटनाएं यह भी पढ़ें- आग लगने से खलिहान में रखे गेहूं के बोझे व पुआल जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...