भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड स्थित भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्यात भवन अभी तक फायर फाइटिंग उपकरणों से लैस नहीं हुआ। कार्यदाई संस्था की ओर से दुकानों पर पाइपलाइन पहुंचा दिया है। टंकी का निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया। अब गेंद पालिका के हाथ में है। बता दें कि जिले का पहला व्यवसायिक भवन निर्यात भवन बीडा है। वहां पर अभी तक आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। पूर्व जिलाधिकारी रहे गौरांग राठी ने अग्निशमन यंत्र लगाने को लेकर कवायद की थी, जिसे गतिमान बनाने का काम विशाल सिंह ने किया था। बीडा द्वारा करीब 43.27 लाख रुपये खर्च करके उपकरण लगाए जा रहे हैं। करीब चार दशक पुराने भवन में अभी तक काम चलाऊ फायर फाइटिंग व्यवस्था है। वर्ष 1987-88 में निर्मित निर्यात भवन का निर्माण सवा एकड़ में ...