धनबाद, दिसम्बर 23 -- भौरा/चासनाला, हिटी। पूर्वी झरिया क्षेत्र अंतर्गत एएसपी सुदामडीह कोलियरी के फायर पैच परियोजना में विभिन्न समस्याओं को लेकर हाटतल्ला के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रबंधन विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नियम को ताक पर रख पैच का संचालन किया जा रहा है। असमय और हैवी ब्लास्टिंग से कभी भी कोई घटना घट सकती है। मौके पर संदीप सिंह, माणिक दास, नेपाल सुपकार, आकाश मोदक, गौर बाउरी, मंजूर अंसारी, विजय विद, अमल सुपकार, सिकन्दर रवानी, बेला देवी, मंगला देवी, चंचला देवी, लता देवी, गायत्री देवी, कुंती देवी, गुलाम अंसारी, राजू बाउरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.