फायर ड्रिल में उपकरणों की दी गई जानकारी
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 13 -- फर्रुखाबाद। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय प्रांशु अवस्थी के निर्देशन में अग्निशमन केंद्र फतेहगढ़ पर साप्ताहिक फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल के दौरान फायर टेंडर में रखे उपकरणों की जानकारी देते हुए उनकी साफ-सफाई और रखरखाव के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही पंप चलाने और उसके संचालन की विधि का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी। कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, त्वरित कार्रवाई तथा बचाव कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता, उपकरणों की सही जानकारी और समय पर कार्रवाई से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें- फायर ड्रिल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.