रुद्रपुर, मार्च 28 -- किच्छा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने शनिवार को फायर स्टेशन पहुंचकर अग्निशमन यंत्रों और फायर ब्रिगेड वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने फायर कर्मियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। कटारिया ने बताया कि अप्रैल माह में आग लगने की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए उपकरणों की जांच और तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए गांवों में जाकर ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना 112 पर कॉल कर निकटवर्ती फायर स्टेशन को दी जा सकती है। किच्छा में संकरे रास्तों को देखते हुए छोटे अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था की गई है, ताकि तंग गलियों में भी आग पर काबू पाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.