बदायूं, मार्च 8 -- कादरचौक, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय लभारी में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर से लगी आग बुझाने में फायर सिस्टम काम नहीं आया। स्कूल में लगा फायर सिस्टम जंग लगा हुआ पाया गया। जिसके बारे में रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गयी है। प्राथमिक विद्यालय लभारी में शुक्रवार के लिए खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर से आग लग गई थी। इसके बाद स्कूल में बच्चों और शिक्षकों में अफरा तफरी मच गयी। चीख पुकार पर गांव के लोगों ने स्कूल से बच्चों के लिए बाहर निकाल लिया। ग्राीमणों एवं शिक्षकों ने आग बुझाने के लिए स्कूल में रखे अग्निश्मन यंत्र का प्रयोग करना चाहा तो वह काम नहीं आया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर बिग्रेड पहुंच गयी। फायर कर्मियों ने मौके पर फायर सिलेंडर देखा तो उन्हें प्रथम दृष्टया खराब प्रतीत हुआ। इसके अलावा ...