फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा फायर कर्मचारी यूनियन द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर शुरू की गई दो दिवसीय हड़ताल ने बुधवार को जोर पकड़ लिया। कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पर उनकी मांगों की लगातार अनदेखी करने और शहीदों को सम्मान न देने का गंभीर आरोप लगाया है। फायर कर्मियों के समर्थन में नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारी भी सड़कों पर उतर आए और हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम मुख्यालय से फायर स्टेशन तक मार्च निकाला। इस दौरान बड़खल की तहसीलदार नेहा सारण को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार पत्र लिखे गए और व्यक्तिगत मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन...