फायर एनओसी प्रक्रिया को सरल व समयबद्ध बनाएं
मथुरा, जुलाई 6 -- नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि लिंक रोड व्यवसाय समिति के होटल एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के व्यापारियों की बैठक में फायर एनओसी, होटलों से संबंधित प्रशासनिक औपचारिकताओं एवं व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा उनकी प्रत्येक जायज समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया। हाल ही में लखनऊ की घटना के बाद चल रहे जांच अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यापारी का दायित्व है। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि ईमानदारी से व्यापार करने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.