मैनपुरी, जून 29 -- लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद शासन ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में मैनपुरी जिले की स्थिति चिंताजनक सामने आई है। जिले में संचालित 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में से अधिकांश के पास अग्निशमन विभाग की फायर एनओसी नहीं है। जिले में केवल 100 शैया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के पास ही फायर विभाग की एनओसी उपलब्ध है। अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहते हैं। लेकिन आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कई केंद्रों पर अग्निशमन यंत्र या तो उपलब्ध नहीं हैं या उनकी समय-समय पर जांच और रीफिलिंग नहीं कराई गई है। ऐसे में किसी भी हादसे की स्थिति में मरीजों...