गोपालगंज, मई 1 -- Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में शुक्रवार को गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। नारायणपुर हाई स्कूल के समीप आपसी विवाद में गोली चलने से एक युवक जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान जाहिर खान के रूप में की जा रही है। बताया जाता है कि करीब 20 से 25 लोगों के बीच हुए विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई, जो जाहिर खान को लग गई। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थावे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से पीतल की गोली भी बरामद की है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दूल्हे के चाचा ने हर्ष फायरिंग की; छत पर खड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.