हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस, संवाददाता। उदयवीर सिंह निवासी विष्णुपुरी थाना हाथरस गेट ने अपने ऊपर हुए हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कर्रवाई की मांग की है। एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए उसने कहा है कि नौ मार्च की रात वह रूहेरी से घर लौट रहा था। मंडी के निकट नगला अलगर्जी मोड़ पर चार अज्ञात युवकों ने उसपर हमला कर दिया। बदमाशों ने लोहे की राड से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और तमंचे से फायरिंग की। दो हमलावर बाइक और दो स्कूटी पर सवार थे। पीड़ित ने उसी दिन हाथरस गेट थाने में लिखित शिकायत की थी। उसने पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है। इसपर उसने एसपी से गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.