मुरादाबाद, फरवरी 14 -- क्षेत्र के ग्राम लालपुर पुरोहित निवासी एक व्यक्ति ने 15 आरोपियों पर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मामले में तबज्जों न लेने पर पीड़ित कोर्ट पहुंवा, जहां शनिवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अफजाल हुसैन ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसवां गौड़ में उसकी जमीन है, जिस पर उसने टीनशेड डालकर औद्योगिक कार्य से संबंधित सामान रखा हुआ था। आरोप है कि 28 सितंबर 2025 को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो लोहे के गेट के ताल टूटे मिले।जानकारी करने पर पता चला कि कुछ आरोपियों ने सामान चोरी कर लिया, इसके बाद उसने तीन अक्तृबर को पुलिस से इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने पांच अक्तूबर की शाम भगतपुर क्षेत्र के गोकलनगर के पास आम क...