भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी और फायरिंग मामले के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह भी मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के मंसरपुर में कंचन कुमारी के घर में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची। छापेमारी में उसके घर से 6.120 किग्रा गांजा बरामद किया गया। पुलिस को देखकर भाग रहे अन्य आरोपी सबौर मिर्जापुर के रहने वाले अमन राज को भी गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम में औद्योगिक प्रक्षेत्र थानेदार बुद्धदेव पासवान, एसआई सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.