फायरिंग व तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़, जून 26 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले का त्वरित खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पीड़ित लोकेश कुमार निवासी हजियापुर ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने एकजुट होकर गांव हजियापुर स्थित उनके घर में बीती रात्रि जबरन प्रवेश किया। आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, घर में तोड़फोड़ मचाई और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.