सीवान, जुलाई 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस फायरिंग व माले नेताओं के घर छापेमारी व गिरफ्तारी के खिलाफ माले ने जिला स्तरीय प्रतिवाद मार्च सोमवार को निकाला। नौतन, मैरवा, गुठनी, दरौली, जीरादेई, आंदर,रघुनाथपुर सिसवन, हसनपुरा, हुसैनगंज व दरौंदा आदि प्रखंडों में बिहार बंद के दौरान सीवान में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग व पूर्व विधायक समेत माले नेताओं के घर छापेमारी व गिरफ्तारी के खिलाफ माले ने जगह-जगह प्रतिवाद मार्च निकाल सभा की। यह भी पढ़ें- भाकपा माले का मैरवा में प्रतिवाद मार्चमार्च के दौरान की गई सभा सभा के दौरान नेताओं ने कहा कि बिहार बंद के दौरान हत्या करने की नियत से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की। वक्ताओं ने पुलिस गोलीकांड के जिम्मेवार जिला के पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी को एसपी को बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि पूर...