भागलपुर, मार्च 13 -- फायरिंग व चेन छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में मारपीट, फायरिंग और चेन छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रखंड अंतर्गत मड़वा गांव वार्ड नंबर छह निवासी सुबोध चौधरी ने झंडापुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही दो सगे भाइयों पर गंभीर आरोप लगाया है। सुबोध चौधरी ने बताया कि तीन मार्च 2026 की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर खाना खाकर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस के दो लोग नशे की हालत में उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर उनकी पत्नी के गले से चेन छीन लिया। पीड़ित के अनुसार कट्टा से तीन राउंड फायरिंग भी की गई। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...