सीतापुर, अप्रैल 11 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना इलाके में सर्राफा कारोबारी से हुई लूट और उस पर फायरिंग की वारदात जैसे गंभीर मामले में पुलिस की घोर लारवाही सामने आई है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को असलहे सहित पकड़ने के बाद भी थाने से छोड़ दिया। पीड़ित ने आईजीआरएस पर भी शिकायत की लेकिन इंसाफ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। संदना के अनोगी निवासी रोमिल कौशल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी संदना कस्बे में रोमिल ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। वह भाई रामकृष्ण के साथ बाइक से आठ मार्च को दुकान से घर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे जब वह थाना क्षेत्र के अनोगी-गढ़ी मार्ग पर अमर सिंह की बाग के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर तीन और दूसरे बाइक पर सवार एक व्य...