लातेहार, मार्च 24 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज के संकल्प सभा में नेतरहाट के टूटवापानी में दूसरे दिन उमड़े जनसैलाब ने एक स्वर में फायरिंग रेंज का अंतिम सांस तक विरोध करने का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि पूर्व में सरकार द्वारा अधिसूचानुसार 11 मई 2022 को प्रस्तावित नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज की अवधि समाप्त किया। वक्ताओं ने कहा कि यह इलाका संविधान की 5वीं अनुसूची के अधिसूचित क्षेत्र है। 5वीं अनुसूची इलाके में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की एक ईच जमीन नहीं है। यहां के प्राकृतिक संसाधन जल जगंल जमीन पर वहां के समुदाय का सामुदायिक अधिकार है। पेसा कानून के अन्तर्गत स्पष्ट है कि ग्राम सभाओं की सहमति के बगैर कोई भी गांव का सामुदायिक संसाधन किसी को भी हस्तान्तरित नहीं की जा सकती है। आज केन्द्र और राज्य सरकार को परियोजना को स्थागित ...