फायरिंग में युवक के कमर में लगी गोली
प्रयागराज, मार्च 1 -- धूमनगंज क्षेत्र के जयरामपुर गांव में शनिवार रात दो पक्षों में कहासुनी के बीच फायरिंग में सौरभ प्रजापति के कमर में गोली लगी थी। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी अमन व उसके भाई शुभम और छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास जयरामपुर गांव निवासी सौरभ प्रजापति, अमन, शुभम समेत अन्य के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास भी किया। आरोप है कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष जयरामपुर ही गांव के रहने वाले हैं। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.