धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। झाड़ूडीह के गणेश अपार्टमेंट में राकेश झा पर 15 जनवरी को हुई फायरिंग व जानलेवा हमला मामले में सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह देवेंद्र सिंह और चंदन सिंह ने न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। अधिवक्ता ने याचिका के जरिए कोर्ट को बताया कि उनके मुव्वकिल पर लगे आरोप गलत हैं। घटनास्थल पर फायरिंग का आरोप है जबकि मामले में कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है, जिसे गवाह बनाया गया है वह 15 किलोमीटर दूर का रहने वाला है। 18 घंटे बाद अपार्टमेंट से जब्त पिलेट पर भी सवाल उठाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.