जौनपुर, मार्च 20 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दुधौरा बाजार में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे बदमाशों ने एक युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली मिस कर गई तो हमलावरों ने तमंचे की मुठिया से युवक के सिर पर प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से बाजार में अफरा तफरी मच गई। हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीशंकर यादव पुत्र उमापति यादव गुरुवार को सुबह दुधौरा बाजार गए थे। वहां दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान हमलावरों में एक ने तमंचा निकाला और लक्ष्मी शंकर का लक्ष्य करके फायर कर दिया। हालांकि गोली मिस कर गई। गोली नहीं लगी तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.