मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास एक दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटरों द्वारा फायरिंग के मामले में सोमवार की शाम को सात नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र निवासी विवेक सिंह, अतुल सिंह, सचिन सिंह अपने दो अन्य मित्रों के साथ वाहन में सवार होकर निमंत्रण पर रविवार को जा रहे थे। इसी दौरान बलिया मोड़ सेल्फी प्वाइंट के पास कार में सवार कुछ लोगों ने पिस्टल से फायरिंग कर दिया था। लेकिन गोली निशाना से मिस हो गई। इसके बाद हमलावरों ने धारदार हथियार और पिस्टल के बट से जानलेवा हमला करने के साथ मौके से फरार हो गए थे। घटना में अतुल सिंह, सचिन सिंह के शरीर पर गंभीर चोट आ गई। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.