मथुरा, दिसम्बर 9 -- थाना बलदेव के गांव नगला उदय सिंह में सोमवार रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस कर्मियों से भी उपद्रव करने वालों ने अभद्रता कर दी। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस टीम ने रात में ही सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए उपद्रव करने वालों की तलाश की। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के छह नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं वीडियो, फोटो के माध्यम से अन्य की पहचान करने में जुटी है। बताते चलें कि सोमवार रात गांव नगला उदयसिंह स्थित तिराहे पर एक दुकान पर दो पक्षों में गाली गलौज, मारपीट के साथ फायरिंग हो गई थी। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। उप निरीक्षक राहुल कुमार की तहरीर पर बलदेव पुलिस ने दोनों पक्ष के सचिन तोमर, विपिन, लखन निवासीगण अवैरनी, बलदेव, करन पाल सिंह, सनी, पवन क...