भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई फायरिंग मामले में जख्मी ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। बाराहाट के मिर्जापुर के रहने वाले विपिन यादव ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को दोपहर में वह अपने भतीजे छोटू कुमार के साथ गेहूं में पटवन करने के बाद वापस घर आ रहे थे। तभी कुंदन, मनीष, टुनटुन और राजेश यादव ने घर के पास गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर कुंदन और टुनटुन ने अपने हाथ में लिए बंदूक और राइफल से फायरिंग कर दी। एक गोली विपिन के पैर में लगी जबकि उनके भतीजे छोटू के दोनों पैर में गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी चार आरोपी वहां से फरार हो गए। जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए पहले बाराहाट में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.