गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- ट्रांस हिंडन। नवीन फल सब्जी मंडी में 11 अगस्त की सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें लोनी के हिस्ट्रीशीटर हरीश चौधरी और अन्य आरोपी, अनुराग, प्रिंस, राज, प्रशांत, अर्जुन चौधरी, अमन चौधरी और अभय शामिल हैं। नवीन फल सब्जी मंडी में 11 अगस्त को मंडी समिति की बैठक के दौरान दो पक्षों में जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग हुई थी। हिस्ट्रीशीटर हरीश चौधरी ने कई राउंड गोली चलाई थी, जिसमें एक पल्लेदार घायल हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.