जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड स्थित अपराधी गुड्डू पांडे के घर पर हत्या की नीयत से फायरिंग करने और गोली मारकर सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने के आरोपी आकाश नामता उर्फ कलाकार की जमानत अर्जी मंगलवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश छह की अदालत से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि, आकाश आर्म्स एक्ट केस में बिहार के मुंगेर जेल में बंद था। उसे फायरिंग केस में जमशेदपुर की अदालत में प्रोडक्शन कराया गया है। बताया जाता है कि, अपराधी गुड्डू पांडेय के घर अक्तूबर 2025 में बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फायरिंग का मामला पुलिस ने विजेंद्र पांडेय के बयान पर दर्ज करने के बाद दीपक चौधरी को पकड़कर जेल भेजा था, जो अभी जमानत पर रिहा है। इधर, मानगो उलीडीह से लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार मोनू महंती की जमानत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.