मुंगेर, अप्रैल 25 -- धरहरा, एक संवाददाता। पंचरुखी गांव में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि कुदरताबाद निवासी राजेश कुमार उर्फ पोचा और सुमन कुमार तांती उर्फ बीसिया को शुक्रवार सुबह उनके घर से दबोचा गया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग की और पीड़ित से सोने की चेन भी छीन ली थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...