मुरादाबाद, मई 26 -- 23 यूपी बटालियन एनसीसी मुरादाबाद के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और ग्रीन मीडोज पब्लिक स्कूल में कैडेटों को फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रघु पठानिया के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स को कुशल निशानेबाज बनाना तथा सेना, अर्धसैनिक बलों एवं खेल क्षेत्र के लिए तैयार करना रहा। कैडेटों को बताया गया कि निशानेबाजी के माध्यम से ओलंपिक व एशियन गेम्स में भी देश का नाम रोशन किया जा सकता है। सूबेदार मेजर मुकेश कुमार ने एनसीसी प्रमाण पत्र से मिलने वाली सुविधाओं एवं विभिन्न सैन्य अकादमियों व उच्च शिक्षा में मिलने वाली वरीयताओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- फोटो। फायरिंग प्रशिक्षण से कैडेट्स को बनाया दक्ष निशानेबाज प्रदीप कुमार ने आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण देते हु...