शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- मदनापुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक वांछित आरोपी को अवैध तमंचों और कारतूसों समेत गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चाहरपुर निवासी अनुज कुमार सिंह को महियावर मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद चाहरपुर निवासी अमित सिंह उर्फ लालू को करनपुर पड़री तिराहे के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस मिला। यह भी पढ़ें- Madhubani News: गोलीबारी के दो मामलों का खुलासा, दो हथियार व छह जिंदा कारतूस के साथ पांच गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

हिंद...