आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- आदित्यपुर। सालडीह बस्ती निवासी भाजपा नेता सपन दास घर के पास हुई फायरिंग घटना की भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने निंदा की है। सिंह बुधवार को सपन दास के घर गए और घटना के संदर्भ में जानकारी ली। मामले को लेकर प्रदेश मंत्री ने स्थानीय थाना प्रभारी और एसपी से बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह बदमाशों ने सपन दास के घर तीन राउंड फायरिंग की थी। इधर घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...