फायरिंग घटना की जांच में दिनभर दौड़ती रही पुलिस
मधुबनी, अप्रैल 20 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही, निज संवाददाता। रामपुर चौक से मिश्रौलिया जाने वाली सड़क पर हार्डवेयर दुकान और ईंट भट्टा के बीच मोड़ पर बीती रात करीब 10 बजे तीन राउंड गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि घटना के बाद सड़क पर खून के धब्बे पाए जाने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। एएसआई सोनाली सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रात से ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई और दिनभर इलाके में छानबीन करती रही। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई को जानने का प्रयास कर रही है। हालांकि, पुलिस के अधिकारियों का यह कहना है कि अब तक घटना से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य उनके हाथ नहीं लगा है। बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.