नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- एक तरफ गोलियों की बौछार, दूसरी तरफ पेट पूजा! जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में गोलीबारी हुई तो लोग मेजों के नीचे छिप गए, लेकिन एक शख्स ने डर को भी खा डाला! मेज के नीचे छिपकर वह बिना रुके चम्मच चलाता रहा। यह चौंकाने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में पत्रकारों के लिए आयोजित एक रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। बंदूक और चाकुओं से लैस एक हमलावर सुरक्षा घेरा तोड़कर उस इलाके में घुस आया, जहां राष्ट्रपति ट्रंप और कई शीर्ष अमेरिकी नेता मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को घेरकर हिरासत में ले लिया। गनीमत रही कि राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित रहे और उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.