रामपुर, अप्रैल 16 -- अजीमनगर पुलिस ने फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में व्यापारी पर जानलेवा हमला किया था। मामला थाना क्षेत्र के खंडिया चौराहे का था। थाना गंज क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी पशु व्यापारी बिलासपुर बाजार जा रहा था। खंडिया चौराहे के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पशु व्यापारी से जमकर मारपीट की थी। आरोपियों की फायरिंग से पशु व्यापारी किसी तरह बच गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। यह भी पढ़ें- फायरिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल बुधवार को उप निरीक्षक संदीप कुमार ने दो आरोपी मुनीर और हमजा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया पकड़े गए आरोपियों को जेल भे...