फायरिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अप्रैल 1 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी आशुतोष सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पिछले लगभग 15 दिनों से मेरी रेकी की जा रही है। 30 मार्च को सुबह चार बजे मेरे घर पर खिड़की से फायरिंग की गई। संयोग से उस दिन मैं अपने सहयोगी अभिषेक राहुल सिंह के जौनपुर स्थित आवास पर रुका हुआ था। मेरी मां ने सुबह फोन करके घटना की जानकारी दी। पिता जय सिंह ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया था। इस मामले में आरंभिक जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.