मेरठ, जून 2 -- ब्रह्मपुरी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 16 मई की रात को माधवपुरम निवासी मनोज कुमार गोयल ने बदमाशों ने माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित ओम प्रॉपर्टी और महादेव प्रॉपर्टी टूर एंड ट्रैवल्स कार्यालय के शटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस मामले में नितिन राणा, अंकित भारद्वाज उर्फ गुड्डू पंडित और चीकू उर्फ पिस्टल के नाम सामने आए थे। पुलिस ने नितिन राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि आरोपी अंकित भारद्वाज उर्फ गुड्डू पंडित ने न्यायालय में सरेंडर के डाली थे। दो मई को कोर्ट में पेश होने था। आरोपी अंकित भारद्वाज उर्फ गुड्डू पंडित पुलिस को चकमा देकर सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...