सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर। मोतिगरपुर के कर्माजीतपुर में तिलकोत्सव के दौरान लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग करने के आरोपी सुरेन्द्र यादव की जमानत याचिका जिला जज सुनील कुमार ने खारिज कर दी है। जेल में बन्द आरोपी सुरेन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उमरपुर थाना बाघराय जिला प्रतापगढ़ का निवासी है। बीती 16 फरवरी की शाम अंकुर शुक्ला पुत्र राम शरण शुक्ला के घर पर तिलकोत्सव कार्यक्रम में चांदा थाना के मल्हीपुर निवासी विनीत मिश्र को गोली लगने से अफरा तफरी मच गई थी। दरोगा श्रीराम मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...