काशीपुर, अप्रैल 6 -- बाजपुर। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाले एक युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उसे कोतवाली बुलाकर कड़ी हिदायत दी गई और पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा गया। तीन फरवरी को डायल 112 पर एक कॉलर ने क्षेत्र में फायरिंग होने की सूचना दी। जब मौके पर जांच-पड़ताल और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद फायरिंग जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। वहीं कॉलर की पहचान संजय नगर निवासी युग बंसल के रूप में हुई। पुलिस ने युवक को कोतवाली बुलाया, जहां पूछताछ में उसने मजाक या अन्य कारणों से गलत सूचना देने की बात स्वीकार की। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि युवक को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत देते हुए उसका चालान कर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.