फायरिंग की गलत सूचना देने पर महिला का चालान
रुद्रपुर, जून 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग और हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की झूठी सूचना देना एक महिला को महंगा पड़ गया। पुलिस जांच में आरोप असत्य पाए जाने पर महिला का पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात एक ई-रिक्शा चालक से दुर्घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया था। चालक के बुलाने पर कुछ युवक मौके पर पहुंचे, जहां मारपीट की घटना हुई और आरोपी फरार हो गए। इसी दौरान ललिता नामक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार युवक अवैध तमंचों और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे, फायरिंग की और तलवार लहराकर लोगों को धमकाया। उसने यह भी दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले। सीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.