गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता हॉस्पिटल के मैनेजर विशाल मिश्रा से रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर सिंघड़ियां मॉडल शॉप के पास की गई जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने अंशिका सिंह के एक और साथी हिस्ट्रीशीटर शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपित अंशिका सिंह, अर्जुन वर्मा, बंटी वर्मा पहले से जेल में है। शिवम फरार चल रहा था।घटना 20 जनवरी की है। सूबा बाजार निवासी विशाल मिश्रा से हरपुर बुदहट की रहने वाली अंशिका सिंह ने रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर उसने अपने साथियों अर्जुन वर्मा और बंटी वर्मा के साथ मिलकर सिंघड़ियां मॉडल साहब के पास विशाल को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली विशाल के चालक जंगल सिकरी निवासी अमिताभ निषाद को जा लगी, जिससे वह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.