गंगापार, अप्रैल 12 -- कोतवाली क्षेत्र के सुवरा गांव स्थित नहर पुल के पास शनिवार रात करीब आठ बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक गोली चलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची, जहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। जबकि मौके पर खाली पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया। वहीं घायल की पहचान अनुराग मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा के रूप में हुई है। उसे तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई और गोली लगने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.