भदोही, मई 30 -- भदोही/सुरियावां, हिन्दुस्तान टीम। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जोगापुर और हरदुआ गांव में रविवार रात मनबढ़ों द्वारा की गई बमबाजी और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मामले में पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पांचवें दिन पुलिस की छह टीमों के प्रयास से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। वहीं, प्रकरण में एसपी ने चौकी इंचार्ज सराय कंसराय सूरज बली वर्मा को सस्पेंड कर दिया था。 यह भी पढ़ें- पुलिस ने तैयार की कुख्यात की सूची, यूपी में भी बोल रही धावाघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, जोगापुर निवासी राजू पांडेय के घर पर राज गिरी बमबम, लकी गिरी (गोसाईंकापुरा), दीप यादव (हरदुआ), मंजित और मनोज सरोज (जोगापुर) सहित दर्जनों लोगों ने रविवार देर रात ...